28 Mar 2024, 19:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 07 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2020 12:02AM | Updated Date: Sep 7 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं। अपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें। अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप दूसरों को अच्छी तरह खाना नही खिला लेते आपको तसल्ली नही होती लेकिन इतना ही ध्यान आपको अपना खुद का भी तो रखना चाहिए। अच्छा खाना खाएं,अच्छी नींद लें और खूब आराम करें जिसकी आपके शरीर को लम्बे समय से जरूरत है। कुकिंग क्लासेज ले सकते हैं ताकि आपको अपना मनपसंद खाना तैयार करने और खाने की प्रेरणा मिले। जहां जरुरत नही है वहा बिना बात अपने स्वास्थ्य की चिंता कर व्यर्थ तनाव न पालें। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने सम्बन्ध से खुश और संतुष्ट हैं लेकिन इसी सम्बन्ध में और आगे बढ़कर आप और भी अधिक ख़ुशी हासिल कर सकते हैं,आपको नई बातें भी पता चलेंगी। अगर देखना चाहते हैं तो कुछ ऐसा करें जो आपके पार्टनर को पसंद नही है तब भी आप पर गुस्सा होने की बजाय वे आप को ये समझायेंगे कि आपको ऐसा क्यों नही करना चाहिए था ?आपको काफी अच्छा लगेगा। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
कार्यस्थल पर प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता आप के खिलाफ की गई कुछ कार्रवाई करने के कारण प्रभावित हो रही है! आप पर संगठन का विश्वास और गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया जा सकता है। अपने आप को शांत बनाए रखे और अन्य लोगों की जरूरतों पर विचार करें। यह जल्द ही अपने पक्ष में होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »