18 Apr 2024, 17:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 04 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 4 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा। कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने पाचन तन्त्र का ध्यान रखें। त्योहारों के इस मौसम में इसकी उपेक्षा आप कर सकते हैं। सबसे अच्छा उपाय है – उपयुक्त खाना खाएं और हल्का अभ्यास जरुर करें जैसे-चलना ,सीढियां चढना या साइकिल चलाना आदि। आपका तेजी से चलने वाला दिमाग आपको खाने का पूरा मजा नही लेने देता। खाते हुए और किसी भी बात के बारे में ना सोचें। अच्छी तरह चबाकर खाना खाएं। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट या सेटलमेंट करने के मूड में नही है इसलिए आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। बेहतर होगा कि आप कोई विवाद उपजाने वाले मुद्दे न उठायें। आज छोटी मोटी कहासुनी भी बड़े विवादों का रूप ले सकती हैं क्योंकि आपके पार्टनर आपसे भी अधिक उग्र स्वभाव में हैं। अगर आप बड़े उलटफेर से बचना चाहते हैं तो आपको रोमांटिक मामलों में भी सावधान रहना होगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा , लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »