20 Apr 2024, 08:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 30 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:02AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही। सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें। जितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा। लेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है। अपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपकी जीवनशैली में कुछ अपेक्षित बदलाव करने के लिए एकदम उपयुक्त है। आप ऐसे किसी आदमी से मिलेंगे या ऐसी किसी स्थिति के बारे में आपको पता चलेगा कि आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी भोजन सम्बन्धी आदतों में बदलाव करना होगा। आपको स्वास्थ्यकर भोजन के बारे में कुछ बहुत अच्छी सलाह भी मिलेगी। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप तुच्छ मुद्दों को व्यवस्थित करने के लिए समय नहीं निकाल पाये है और बढ़ते बढ़ते अब उनका ढेर लग गया है। आज आप अपने आप को उलझा हुआ सा महसूस कर रहे है। मामले अब जटिल हो गए हैं और आप ये समझ नहीं पा रहे है की कहा से शुरुआत की जाये। आप आमने सामने बैठकर वार्तालाप करे। दिन के अंत तक आप अपने साथी के साथ बैठकर सहज महसूस करेंगे। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण , एक नई ऊर्जा का संचार आप में हो सकता है। आप जीवंत महसूस करेंगे। आप में अधिक से अधिक काम लेने की इच्छा आप में प्रबल होगी और तब भी आप खुश रहेंगे। इससे पता चलता है की चीज़े सकारात्मक दिशा में आगे भड़ रही है। लेकिन इस उत्साह में , अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करे। एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »