19 Apr 2024, 13:45:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ऐसे लोगों पर हमेशा बना रहता है बुरी शक्तियों का साया, ना करें ऐसी गलतियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:13AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई अजीबोगरीब घटनाएं इंसान के जीवन में घट जाती हैं जिसके बाद कई सारे सवाल व्यक्ति सोचने पर मजबूर हो जाता है। हालांकि कुछ ऐसी भी गलतियां इंसानों से हो जाती है जिसके बाद नकारात्मक शक्तियां उनपर आ जाती हैं। इन नकारात्मक चीजों को अपने आप से इंसान दूर कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ उपाए करने की जरूरत होती है।

ये गलतियां भूलकर भी न करें :

लड़कियों को अपने बाल सूरज ढ़लने के बाद खोल कर नहीं रखने चाहिए। सूर्यास्त होने के बाद  नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा हो जाता है और ऐसे में लड़कियों के खुले बाल देखकर आकर्षित हो जाती हैं।

अमावस्या की रात को लड़कियों को अपने बाल बिल्कुल नहीं खोलने चाहिए। उस दिन नकारात्मक शक्तियां चारों तरफ होती है ऐसे में इंसानों के पीछे वह पड़ सकती हैं। 

जब भी आप घर से बाहर रात को जाते हैं तो भूलकर भी ज्यादा खुशबू वाले इत्र का उपयोग ना करें। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि नकारात्मक शक्तियां तेज खुशबू पर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

दाह संस्कार के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि अगर आप पीछे देख लेते हैं तो जिसका दाह संस्कार आपने किया है वह आपके साथ हो जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »