23 Apr 2024, 12:57:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 23 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं। आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा। कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैं। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं जो आपके काम में भी साफ़ दिखाई देगी। आप सामान्य रूप से अच्छी सेहत का आनंद उठा रहे हैं। आप स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी ऐसे काम की योजना बना सकते हैं जिसे आप पिछले कुछ समय से करना चाह रहे थे। आपको इसके लिए धूप में निकलना पड सकता है,इसीलिए अपने साथ एक छाता रखें नही तो आपको शाम तक सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के दौरान कई तरह की एक्टिविटीजकरें जैसे आप साथ में एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं या कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके पार्टनर को पसंद हो। खासकर अपने पार्टनर के साथ लंच करने के लिए समय जरूर निकालें। शादीशुदा जोड़ों के लिए अपने घर में नए सदस्य के आने के बारे में बात करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप की भावना अदम्य है, इसलिए आप अपनी क्षमता को दुसरो को आगे बढ़ने में समर्पित करे और चीजों को व्यवस्थित एवं संगठित करे। इससे आप अपनी कठोर मेहनत के बल पर मान्यता और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है , इसलिए अपने खर्चे और निवेश को कम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »