20 Apr 2024, 16:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 18 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं। आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे। आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप एक ही साथ कई चीजों के बारे में चिंतित हैं ,लेकिन इससे आपका तनाव भी बढ़ रहा है। धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें,इससे आपके शारीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी। आपकी आँखों में दर्द की समस्या हो सकती है,इसलिए आँखों को अच्छी प्रकार धोएं और ज्यादातर समय सोने की कोशिश करें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में , आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए ,इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नौकरी की संभावनाओं के बारे में कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी पसंद की कंपनियों में एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। आज उभरते हुए लेखकों के लिए यह एक महान दिन हो सकता है क्यों की आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »