19 Apr 2024, 09:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 18 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नई वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप सोचेंगे कि आज बस मैं घर के आरामदायक माहौल में ही रहना चाहता हूँ। जिन चीजों से आप सुरक्षित महसूस करते हैं वे आप से दूर हो जायेंगी लेकिन चिंता न करें। आप अपनी प्रिय चीजों से केवल अस्थायी तौर पर दूर हो रहे हैं। अपने दिल की तो सुनें ही लेकिन फिटनेस पर ध्यान देना भी न भूलें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं की है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे। ये समय है की आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये , ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी। आपके रिश्तो में मजबूती आयेगी। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा और उनपर पैनी निगाह रखनी होगी क्योकि यह छोटे छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है , हालाँकि आपकी व्यक्तिगत जरूरते कम है पर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि भविष्य में धन की समस्या उत्पन न हो। आपको कुछ अन्य कार्यो के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »