20 Apr 2024, 16:03:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 17 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। इसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें। यदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने खाने के बारे में अतिरिक्त सावधानी रखनी है। अपच और पेट की तकलीफ तो सामान्यत हो ही सकती हैं ,कईयों को इससे गंभीर तकलीफ भी हो सकती है। तले-भुने खाने ,जंक फूड और मीठे स्नैक्स से दूरी ही बनाये रखना ठीक होगा। अगर सही सावधानी नही रखी तो लम्बे समय से बीमारी से परेशान व्यक्तियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम हल्का करें या आराम करें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने रिश्ते को जांचकर कुछ मर्यादित सीमायें बाँधने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आज आपको यह महसूस हो जाएगा कि आप अपनी क्षमता से अधिक देते रहें हैं फिर भी आपका पार्टनर आपसे संतुष्ट नही है और उसकी मांगें दिन प्रतिदिन बढती जा रही हैं। इन मांगों पर सीमा लगाने से आपके रिश्ते में मजबूती ही आएगी और इससे आपके रिश्ते को ऐसा नया रूप मिलेगा जिससे आप और आपके पार्टनर दोनों को ही अधिक राहत महसूस होगी। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आपकी वित्तीय नियोजन और कड़ी मेहनत ने रंग दिखाया है। जो लोग पहले आप पर शक करते थे और आपके निर्णय से सहमत नहीं होते थे , वे आपके तर्क और दूरदर्शिता की आपकी शक्तियों से प्रभावित होंगे। वित्तीय सफलता की इस अवधि का आप आनंद लें। आज आप विलासिता से संभंधित वस्तुओ पर व्यय कर सकते है , जो आप लम्बे समय से करना चाह रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »