19 Apr 2024, 21:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 17 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:08AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है। अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। आपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं। आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है। आप विचारों और प्रेरणा से भरे हुए हैं। आपके दिमाग में निरंतर नई योजनायें आती रहेंगी। आप उनके बारे में बहुत आसानी से सोच भी पायेंगे और उन्हें कार्यान्वित भी कर पायेंगे। आपकी एकमात्र समस्या यह रहेगी कि आप अपने दिमाग में लगातार आते रहने वाले विचारों की बाढ़ में उलझे से रहेंगे। आप अपने आसपास के लोगों को भी और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके प्रेम के रिश्तो में भ्रम और पहेली की स्थिति रहेगी। आप अपने साथी के कार्यों और मंशा को समझने में असफल रहेंगे। बेचैनी और असंतोष की एक अस्पष्ट भावना भी आप के अंदर रहेगी। सब कुछ ठीक होने में समय लगता है और वो आपको देने की जरुरत है। जल्दबाजी में चीज़ो से निपटना आपको कुछ मदद नहीं दे पाएगा। धीमी गति से आगे चले और स्थिति का हल अपने आप निकल जाएगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप आगे बढ़ रहे हैं , वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »