29 Mar 2024, 16:09:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 17 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत इस समय बहुत अच्छी है लेकिन बदलते हुए मौसम से सावधान रहें। ऐसा लग रहा है कि आपको साइनस य आईसी ही कोई बीमारी हो सकती अहि जो अभी तो शुरूआती स्थिति में ही है लेकिन अगर आप इसके प्रति लापरवाही बरतेंगे तो यह गंभीर रूप ले सकती है। गरम और धूलरहित वातावरण में रहने की कोशिश करें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आप तुच्छ मुद्दों को व्यवस्थित करने के लिए समय नहीं निकाल पाये है और बढ़ते बढ़ते अब उनका ढेर लग गया है। आज आप अपने आप को उलझा हुआ सा महसूस कर रहे है। मामले अब जटिल हो गए हैं और आप ये समझ नहीं पा रहे है की कहा से शुरुआत की जाये। आप आमने सामने बैठकर वार्तालाप करे। दिन के अंत तक आप अपने साथी के साथ बैठकर सहज महसूस करेंगे। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप इस समय शांति में नहीं हैं। आपके दिल और दिमाग के बीच एक निरंतर युद्ध है की किस तरह से नैतिक और तार्किक रूप से सही निर्णय लिया जाये। अपने दिल की बात सुने और अपने मन को शांत करने के लिए कुछ करे। अपने आप को एक नई जिम्मेदारी सौपे। अगर आप बिना सोच के खर्च करेंगे तो आपको वित्तीय परेशानी हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »