23 Apr 2024, 18:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 15 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं। लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नई शुरुआत करें। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको यह समझने की जरुरत है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए मन का सेहतमंद रहना भी उतना ही जरूरी है और केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लक्ष्य के पीछे भागने से आपको असंतुष्टि ही मिलेगी। फिर भी,आप स्वास्थ्य के लिए अपने शरीर से और कड़ी मेहनत करवा रहे हैं। इसके स्थान पर,आराम की कुछ तकनीकों और सांस से किये जाने वाले व्यायामों का सहारा लें। इससे आपको अपनी वर्तमान समस्या नींद की कमी में भी सुधार दिखाई देगा। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन बहुत ख़ास है क्योंकि आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पायेंगे। आप इस मौके का इन्तजार लम्बे समय से कर रहे थे। आज सारे राज उनके सामने खोल दें और और अपनी चिंताएं भी उन्हें स्पष्ट बता दें। इससे आपके सम्बन्ध में एक नई ताजगी आ जायेगी और आप दोस्तों तथा एक जोड़े के रूप में भी और करीब आ पायेंगे। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
काम का दबाव आप पर बढ़ेगा और आप उन चीजो से दूर हो सकते है जिन को करने में आपको आनंद आता था। आपको आराम करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पायेगा इसलिए आपको जीवन की छोटी बातों से आनंद लेना होगा। ये बहुत ही संतोषजनक और आपके सामान्य प्रयास की तुलना में कम खर्चीला साबित होगा , इसका अर्थ है की आज कुछ अनावश्यक खर्चो पर आप बचत कर पायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »