25 Apr 2024, 11:46:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 15 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:08AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत काफी अच्छी लग रही है। आज अपना मनपसंद खाना खाकर आनंद लें। शराब पीकर गाडी चलाने से बचें। कोई अप्रत्याशित तथा अचानक नुक्सान हो सकता है। आज कहीं यात्रा करना सुरक्षित नही होगा। विशेषकर,जो लोग इसी प्रकार के कामों या नौकरी में हैं,बहुत अधिक सावधान रहें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
जो आसपास ऐसे ही घूमते रहते हैं उन्हें कोई गंभीर नही समझ पायेगा क्योंकि यह घुमक्कड़ स्वभाव आपकी छवि के लिए खतरा बना हुआ है। आपको बहुत से लोग पसंद तो कर लेंगे लेकिन आपके बारे में गंभीरता से नही सोचेंगे क्योंकि आप यात्रा की जरुरत वाली नौकरी में होने के कारण घर पर बहुत कम समय दे पाते हैं। आपके पार्टनर की चिंता अपनी जगह सही है क्योंकि यात्रा करने के कारण आप घर को बहुत कम समय दे पायेंगे। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
कुछ बड़ी चीजे आपके कार्य क्षेत्र में आपका इंतजार कर रही है। आपको कुछ समय से अपने कार्य के प्रति प्रशंसा नहीं मिल रही थी ,ये पूरी तरह से आज गायब हो जाएगा और आपको उच्च वेतन और अधिक भत्तों के साथ एक दूसरी जगह नौकरी मिल सकती है जो आपकी सोच से परे थी , हालांकि इस नौकरी के लिए आपका स्थानांतरण हो सकता है, इसलिए इस निर्णय पर विवेकतापूर्ण विचार करे और परिवार के अन्य सदस्यों की राय को भी इसमें शामिल करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »