26 Apr 2024, 04:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 15 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। आज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी। आप काफी लोकप्रिय हैं। आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है। चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। पिछले कुछ दिन से आपने अपने आपको बहुत नियन्त्रण में रखा है लेकिन आज अपनी भावनात्मक प्रवृति को छुपाने की आपकी सारी कोशिशें बेकार हो जायेंगी। किसी ऐसे काम से अपने पार्टनर को सरप्राइज दें। आपको अपने खुद के स्वभाव में कुछ गहरी विशेषताओं का पता चलेगा और अपने साथ साथ अपने पार्टनर को भी अच्छे से समझ पायेंगे। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करके करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज आपको एक सुपर हीरो की तरह शक्तिया मिल सकती है। आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है। अपनी टीम को प्रेरित और प्रोत्साहित करे। आपका सहयोगी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग सकता है इसलिए चालाकी से काम ले। आप अपने पुराने निवेश पर ब्याज मिलने से हैरान हो सकते है जिसे आपने लगभग भुला ही दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »