20 Apr 2024, 09:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 14 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 14 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैं। आप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं। अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक प्रकार की एक्सरसाइजेज जैसे योग ,ध्यान और ताई-ची आदि से आप अपनी अच्छी सेहत के रास्ते में आने वाली हर बाधा से पार पा सकते हैं। अगर कोई तकलीफ बढती दिखाई दे तो उसके प्रति लापरवाह न हों ,तुरंत डॉक्टर की मदद लें और उनसे कहें कि आपको कोई हलकी दवा दे दें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज किसी भी परीक्षा में उतरने के लिए अच्छा दिन नहीं है, हालांकि अगर आप परीक्षा में बेठ रहे है तो किसी नकारात्मक विचारों को अपने पास न आने दे। आप आगे बढे और आपकी शक्ति और सकारात्मकता आपकी कुण्डली से किसी भी नकारात्मक प्रभाव से लड़ सकती है। आज पैसे उधार न दे क्योकि आपको धोखा मिल सकता है। बड़ी राशि उधार देने से बचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »