19 Apr 2024, 05:58:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 14 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 14 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें। अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप काफी उर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन बाहर के कार्यों को करने के लिए काफी उपयुक्त है ,खासकर आज प्रतिस्पर्धी खेलों में काफी अच्छा करने वाले हो,लेकिन अगर आप अपने शरीर से उसकी क्षमता से अधिक काम लेंगे तो आपको मानसिक थकान भी महसूस होगी जो आपको सामान्यत कभी नही होती। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा क्योंकि आपकी शारीरिक स्थिति अत्यंत उत्तम है। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप जिस तरीके से रोमांटिक महसूस कर रहे हैं उससे खुद आपको भी अचरज होगा। आज तो संभावना यह है कि आप ऐसे बोल्ड तरीके से व्यवहार करेंगे जैसे आप सामान्य तौर पर कभी नही करते। इससे सभी को अचरज होगा। आपके पार्टनर भी चौंक तो जायेंगे लेकिन खुश होंगे। लम्बी रोमांटिक सैर पर जाकर एक साथ समय बिताकर इस मौके का पूरा फायदा उठायें। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »