29 Mar 2024, 13:26:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

प्यार के लिए कोई भी रिस्क उठाने से नहीं डरते ये 5 राशि के लोग, जान तक लगा देते हैं दांव पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:20AM | Updated Date: Jul 14 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्यार हर किसी के लिए खास होता है। कोई प्यार में जान दे सकता है तो कोई पूरी दुनिया से लड़ता है। प्यार के इमोशन में लोग शायर और लेखक तक बन जाते हैं। प्यार उनकी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। किसी के लिए तो प्यार सब कुछ होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने प्यार को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। कुछ लोग अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्यार की दुनिया उनके लिए बेहद खास होती है और इसी दुनिया के लिए वो अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा देते हैं। लोगों की राशि के अनुसार भी इस बात का पता लगाया जा सकता है कि प्यार में किस राशि के लोग सबकुछ लुटाने को  तैयार होते हैं।

मेष राशि : जब मेष राशि के लोग प्यार में पड़ते हैं तो वो सब कुछ अपने कंट्रोल में करना चाहते हैं। सामने वाले को हमेशा स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। ये अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये सरप्राइज देने में माहिर होते हैं। दुनिया इनके बारे में क्या सोचती है इस चीज को सोचे बिना ये खुलकर अपना प्यार सामने वाले पर लुटाते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोग दिमागी तौर पर बहुत मजबूत होते हैं। इस राशि के लोग प्यार और लम्बे टिकने वाले रिश्ते पर विश्वास करते हैं। वृषभ राशि के लोग सच्चे लवर्स होते हैं। ये अपनी लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये ऐसे राशि के लोग होते हैं जिनके प्यार में गिरने के लिए आपको दो बार सोचने की जरूरत नहीं होती।

कर्क राशि : कर्क राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं। ये अपने ही इमोशन में इतना खो जाते हैं कि किसी दूसरे की जरूरत नहीं होती। इनके इमोशन ही इनके दिलों पर राज करते हैं। कर्क राशि के लोग बहुत सेंसटिव होते हैं। ये जब किसी से प्यार करते हैं तो उन पर आंख बंद करके विश्वास भी करते हैं। अपने प्यार को बचाने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों को हमेशा मिस अंडरस्टुड किया जाता है। लोगों को लगता है कि ये बहुत गुस्से वाले और खतरनाक होते हैं मगर इस राशि के लोग सौम्य और अपने प्यार को लेकर बहुत पैशनेट होते हैं। इनकी यही क्वालिटी इन्हें लॉयल लवर्स बनाती है। हां इस राशि के लोग प्यार में पड़ने में टाइम जरूर लेते हैं मगर एक बार प्यार कर लें तो उसे पूरी तरह निभाते हैं। 

मीन राशि : मीन राशि का दिल बहुत उदार होता है। मीन राशि के लोग प्यार तो दिल खोल कर करते हैं और उससे जुड़े सपने भी देखते हैं। मीन राशि के लोगों की अपनी अलग ही दुनिया होती है। जिसमें वो अपने लव्ड वन के साथ रहना चाहते हैं। प्यार में इनकी यही ईमानदारी इनके प्यार को सफल बनाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »