28 Mar 2024, 22:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 14 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:12AM | Updated Date: Jul 14 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें। सबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जहां तक आपके स्वास्थ्य और फिटनेस रूटीन का सवाल है ,आप कुछ दिनों से लापरवाही कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि आप वापस ट्रैक पर आ जाएँ नही तो आपने अपनी फिटनेस को लेकर जो-जो प्रयास किये हैं वे सब व्यर्थ हो जायेंगे। हालाँकि यह भी ध्यान रखें कि इसे लेकर खुद को बहुत अधिक परेशान नही करें नही तो जल्दी ही आपका जोश ख़त्म हो जाएगा। सब चीजों को लय में वापस आने के लिए केवल जिम में 30 मिनट बिताना काफी होगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने रिश्तो की खटास और कड़वाहट को कम और सही करने का है , लेकिन आप ही को पहला कदम उठाना पड़ेगा। आपको महत्वकांशा और गर्व को पीछे रखना होगा और चीज़ो को खुद अपने हाथो में लेना होगा , अन्यथा आपका रिश्ता एक उथल पुथल सवारी की तरह आगे बढ़ेगा। आज आपका साथी अपना मन सारे सुझावों के लिए खुला रखेगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज कई कार्य क्षेत्र के सुनहरे अवसर आपका दरवाजा खटखटायेंगे। आज आपको पदोनत्ति का सन्देश मिल सकता है या नौकरी क्षेत्र में बदलाव के भी आसार है जिसके लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे। आपको ऐसी जगह से सहायता मिल सकती है जिस जगह से आपने कल्पना भी नहीं की थी जो की आपको प्रसन्नता से अभिभूत कर सकती है। आपको ऐसी जगह से भी सहायता मिल सकती है जिसकी आपने कभी सहायता की हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »