28 Mar 2024, 19:22:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 21 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। आज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी। आप काफी लोकप्रिय हैं। आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है। चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन आपकी भावनात्मक स्थिति काफी नाजुक है। कोई भी तनाव या भानात्मक दबाव अपना असर जरुर दिखाता है। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अपने तनाव से निपटने का अच्छा सा समाधान नही करते तो आप का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के करीबी मामलों में नाटकीय स्थितियों और विवादों से बचे रहें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती। आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन सट्टा उद्यम के लिए उपयुक्त है पर बिना सोचे समझे कोई निर्णय न ले। अगर आप गणना करके जोखिम लेंगे तो लाभ में रहेंगे परन्तु याद रखे अज्ञानता में लिए गया फैसला नुकसान दिला सकता है इसलिए फिलहाल लाटरी के मकड़जाल में न फसे। बिना सोचे समझे सट्टा खेलना या निवेश करना हानिकारक है जिसमे भाग्य भी आपकी सहायता नहीं कर सकता परन्तु अगर आप हर सिक्के के पहलु पर गौर करके निवेश करेंगे तो आपका निवेश उचित दिशा में जाएगा जो की फायदेमंद साबित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »