19 Apr 2024, 11:39:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 जून को कंकणाकृति सूर्यग्रहण, इन राशियों के लिए बनेगा राजयोग और इन्हें होगा नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 11:09AM | Updated Date: Jun 20 2020 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। आगामी 21 जून को होने वाला कंकणाकृति ‘वलयाकार’ सूर्यग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्राचीनतम शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 21 जून को होने वाले सूर्यग्रहण का सुबह 9 बजकर 16 मिनट 01 सेकण्ड में प्रारंभ होगा, इसकी मध्य स्थिति मध्यांह 12 बजकर 10 मिनट 01 सेकंड पर होगी तथा सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर होगी। उन्होंने बताया कि यह वलयाकार ‘कंकणाकृति’ सूर्यग्रहण है।
 
पूर्णता की स्थिति में सूर्य 98.6 प्रतिशत ढंक जायेगा। पूर्णता की अवधि 01 मिनट 17 सेकंड होगी। यह ग्रहण भारत के कुरूक्षेत्र, चमोली, देहरादून, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ में कणिका ग्रहण देखा जायेगा। इसके अलावा इस ग्रहण को अफ्रीका (पश्चिम-दक्षिण भाग को छोड़कर) दक्षिण और पूर्वी यूरोप, मध्यपूर्व एशिया (उत्तरी-पूर्वी रूस को छोड़कर), इण्डोनेशिया में देखा जायेगा।
 
उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आंशिक सूर्यग्रहण ही दृश्य होगा। उज्जैन में सूर्य ग्रहण का प्रारम्भ प्रात: 10 बजकर 10 मिनट 09 सैंकड पर होगा, इसकी मध्य स्थिति प्रात: 11 बजकर 52 मिनट 01 सेकंड पर होगी तथा समाप्ति दोपहर 01 बजकर 42 मिनट 02 सैकंड पर होगी। इस प्रकार यहां 3 घण्टे 31 मिनट तक आंशिक सूर्यग्रहण दृश्य होगा। उज्जैन में सूर्य का 74.3 प्रतिशत भाग ढका रहेगा। उन्होंने बताया कि कोविड 19 की सुरक्षा एवं प्रशासन के निर्देशानुसार यह सूर्य ग्रहण वेधशाला में दिखाई नही जा सकेगा।
 आपकी कुंडली में दी गई चंद्र राशि के अनुसार ग्रहण का यह सामान्य फल हो सकता है, फिर भी हर व्यक्ति की ग्रह दशा आदि के अनुसार कई अन्य फलादेश भी होंगे।
 
मेष राशि - सफलता के संकेत-धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के लोगों के लिए सूर्यग्रहण विशेष लाभ देने वाला साबित होगा। सूर्यग्रहण किसी भी मामले में हानिकारक नहीं है बल्कि सभी मामलों में लाभ देने वाला साबित होगा।
 
वृषभ राशि - यह ग्रहण धन भाव में होगा। कर्ज न लें। दुश्मन बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में रह सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखना है। अनाज का दान कर सकते हैं। दान में चावल, आटा, गेहूं और दाल दे सकते हैं।
 
मिथुन राशि - सूर्य ग्रहण आपकी ही राशि में लगने जा रहा है स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्‍तर पर आपके लिए सब कुछ अच्‍छा नहीं चलेगा और आपको काफी नुकसान भी हो सकता है।
 
कर्क राशि - संपत्ति के मामले में हानि हो सकती है। कर्ज ना लेना है न ही देना है। खर्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं। गरीब व्यक्ति को आप अन्न, गुड़, तिल या वस्त्र का दान कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है।
 
सिंह राशि - कहीं से लाभ प्राप्‍त होने के संकेत हैं। नए लोगों से मिलेंगे और आपकी नए लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। पैसे के मामलों में आपकी स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यह सूर्य ग्रहण आपके लिए काफी फलदायी होने वाला है।
 
कन्या राशि - ग्रहण लाभकारी है। सुखद परिणाम मिलेंगे। पुराने विवाद हल होंगे। काम का बोझ कम होगा। घर के बड़े मददगार होंगे।
 
तुला राशि - वाणी पर नियंत्रण रखें। झगड़ा हो सकता है। चोट लगने की संभावना। सेहत का ध्यान रखें। शिव मंत्र का जाप करें।
 
वृश्चिक राशि - ग्रहण अष्टम भाव में होगा। हर प्रकार के संक्रमण से बचने की जरूरत है। निवेश करना आपके लिए अच्‍छा नहीं है। सांस से संबंधित बीमारियों को लेकर भी आपको खासा ध्‍यान देने की जरूरत है।
 
धनु राशि - ग्रहण आपकी राशि के 7वें भाव में लगने जा रहा है। परेशानियों से मुक्‍त हो जाएंगे। उतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सेहत के मामले में इस वक्‍त पहले की तुलना में अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
 
मकर राशि - इस राशि के लोगों के लिए यह शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। रिश्तों की समस्या हल होगी।
 
कुंभ राशि - चिंता बढ़ सकती है। किसी रिलेशनशिप में पड़ने से बचना चाहिए। पैसों के मामले में इस वक्‍त कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में आपकी स्थित सही रहेगी।
 
मीन राशि - ग्रहण काफी फायदेमंद हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्‍यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्‍छे फल देने वाला साबित होगा। सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपको स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी कोई समस्‍या पेश आ सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »