29 Mar 2024, 05:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 20 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:06AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें। अपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा। आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है। विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक है और आपको यही जादू बनाये रखना है। इसके लिए आपको बस नियमित रूप से व्यायाम करना है। आपका दिमाग भी काफी तेज और सक्रिय है। अपनी दैनिक गतिविधियों के दौरान सावधान रहें,आपको अप्रत्याशित रूप से कोई छोटी-मोटी चोट आ सकती है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है , जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है , ताकि ये प्रेम सम्भंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी , तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो , चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं, पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा। इसलिए, आपको दक्षता से अपनी दोनों प्रतिबद्धताओं को निभाना होगा। आप अपने काम को नजरअंदाज न करें , हालाँकि आपका मन इधर उधर भागेगा। आप उन दोनों के संतुलन के लिए अपने खाली समय या अपने दोपहर के भोजन के घंटे और अवकाश के समय के बाद का समय उपयोग कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »