29 Mar 2024, 17:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 20 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। यह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है। आप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा। कुछ कठोर निर्णय लेने होंगें। हालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज पेट से जुडी दिक्कतों के कारण आप थोडा डाउन महसूस कर सकते हैं,हालाँकि दिक्कत कोई बड़ी नही है। आज पानी और एनी ठंडे पेय पीते हुए सावधान रहें क्योंकि इनसे आपको पानी से होने वाला संक्रमन हो सकता है। यह सुझाव भी आपके लिए है कि आज आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें ,नही तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन विपणन के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है जो की आपके व्यसाय को आगे की और ले जा सकता है। ये जरुरी है की आप विपणन नीतिया बनाते हुए न्यायसंगत निर्णय ले ताकि आप बेहतर नीतिया बना सके। अगर आज आपने कोई कार्यशाला या सार्वजनिक समारोह अपने व्यसाय को आगे ले जाने के लिए रखा हुआ है तो वो काफी अछा रहेगा। जो भी संपर्क आप बनायेंगे वो आगे आने वाले समय में आपके लिए सफलता की कुंजी बनेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »