16 Apr 2024, 20:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 20 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:02AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें। आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक सक्रिय घंटा नही निकालते तब तक आपके दिन का सदुपयोग नही हो पाता। ठंडे दिमाग से यह सोचने की कोशिश करें कि आप क्या क्या करते हैं और उनका आप पर कितना असर होता है। उदाहरण के लिए अपने सांस लेने के तरीके पर गौर करें और फिर यह देखें कि इससे आपकी बात या प्यार करने के तरीके पर क्या प्रभाव पड़ता है। आपले लिए इस समय सबसे अच्छी एक्सरसाइज योग है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आप आज बहुत भावनात्मक महसूस करेंगे। सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भावनाएं आपके दिमाग को घेरे रहेंगी इसीलिए फिलहाल अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में कोई भी फैसला करना अभी ठीक नही होगा। हालाँकि यह समय प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा है, खासकर अगर आप किसी समर्पित सम्बन्ध में हैं। जो अकेले हैं वे आज अपने आप को किसी की ओर भी आकर्षित महसूस करेंगे जो उनमें थोड़ी सी भी रुचि दिखाएगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप अपने समकक्षों के साथ भागीदारी प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास कर रहे है और आज आपकी यात्रा एक संतोषजनक स्थिति पर समाप्त होगी ! आप उस पुरस्कार राशि के लाभार्थी हो सकते है जो इस साझेदारी का नतीजा है। आपका एक करीबी सहयोगी आपको अपना समर्थन देने के लिए विशेष शब्दों के साथ आपका धन्यवाद कर आपको सम्मानित कर सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »