29 Mar 2024, 15:53:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 जून का सूर्यग्रहण इन राशियों के लिए बनेगा राजयोग और इन्हें होगा नुकसान, देखे अपनी राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:43PM | Updated Date: Jun 19 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून यानी रविवार को लगने जा रहा है। 26 दिसंबर 2019 के बाद भारत में करीब 6 महीने के बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर व्‍यापाक असर होगा। यह कंकण सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट 58 सेकंड पर शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर समाप्‍त होगा।
 
यह ग्रहण उस दिन लग रहा है जो पूरे वर्ष के दिनों में सबसे बड़ा दिन है और इस दिन रात सबसे छोटी होती है। इस दिन सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है। ऐसी ही अन्य घटनाओं के चलते यह सूर्य ग्रहण और भी खास बन गया है। इन विशेष परिस्थितयों के कारण इस सूर्य ग्रहण का महत्त्व भी विशेष हो गया है। ऐसे में इसके प्रभाव भी विभिन्न राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ते हैं।
 
इस साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून यानी रविवार को लगने जा रहा है। 26 दिसंबर 2019 के बाद भारत में करीब 6 महीने के बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर व्‍यापाक असर होगा। आपकी कुंडली में दी गई चंद्र राशि के अनुसार ग्रहण का यह सामान्य फल हो सकता है, फिर भी हर व्यक्ति की ग्रह दशा आदि के अनुसार कई अन्य फलादेश भी होंगे।
 
आपकी कुंडली में दी गई चंद्र राशि के अनुसार ग्रहण का यह सामान्य फल हो सकता है, फिर भी हर व्यक्ति की ग्रह दशा आदि के अनुसार कई अन्य फलादेश भी होंगे।
 
मेष राशि - सफलता के संकेत-धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के लोगों के लिए सूर्यग्रहण विशेष लाभ देने वाला साबित होगा। सूर्यग्रहण किसी भी मामले में हानिकारक नहीं है बल्कि सभी मामलों में लाभ देने वाला साबित होगा।
 
वृषभ राशि - यह ग्रहण धन भाव में होगा। कर्ज न लें। दुश्मन बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में रह सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखना है। अनाज का दान कर सकते हैं। दान में चावल, आटा, गेहूं और दाल दे सकते हैं।
 
मिथुन राशि - सूर्य ग्रहण आपकी ही राशि में लगने जा रहा है स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्‍तर पर आपके लिए सब कुछ अच्‍छा नहीं चलेगा और आपको काफी नुकसान भी हो सकता है।
 
कर्क राशि - संपत्ति के मामले में हानि हो सकती है। कर्ज ना लेना है न ही देना है। खर्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं। गरीब व्यक्ति को आप अन्न, गुड़, तिल या वस्त्र का दान कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है।
 
सिंह राशि - कहीं से लाभ प्राप्‍त होने के संकेत हैं। नए लोगों से मिलेंगे और आपकी नए लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। पैसे के मामलों में आपकी स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यह सूर्य ग्रहण आपके लिए काफी फलदायी होने वाला है।
 
कन्या राशि - ग्रहण लाभकारी है। सुखद परिणाम मिलेंगे। पुराने विवाद हल होंगे। काम का बोझ कम होगा। घर के बड़े मददगार होंगे।
 
तुला राशि - वाणी पर नियंत्रण रखें। झगड़ा हो सकता है। चोट लगने की संभावना। सेहत का ध्यान रखें। शिव मंत्र का जाप करें।
 
वृश्चिक राशि - ग्रहण अष्टम भाव में होगा। हर प्रकार के संक्रमण से बचने की जरूरत है। निवेश करना आपके लिए अच्‍छा नहीं है। सांस से संबंधित बीमारियों को लेकर भी आपको खासा ध्‍यान देने की जरूरत है।
 
धनु राशि - ग्रहण आपकी राशि के 7वें भाव में लगने जा रहा है। परेशानियों से मुक्‍त हो जाएंगे। उतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सेहत के मामले में इस वक्‍त पहले की तुलना में अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
 
मकर राशि - इस राशि के लोगों के लिए यह शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। रिश्तों की समस्या हल होगी।
 
कुंभ राशि - चिंता बढ़ सकती है। किसी रिलेशनशिप में पड़ने से बचना चाहिए। पैसों के मामले में इस वक्‍त कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में आपकी स्थित सही रहेगी।
 
मीन राशि - ग्रहण काफी फायदेमंद हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्‍यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्‍छे फल देने वाला साबित होगा। सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपको स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी कोई समस्‍या पेश आ सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »