19 Apr 2024, 03:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 15 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी दिक्कतें हो सकती हैं जिनसे आपका स्वास्थ्य आंशिक रूप से प्रभावित होगा,लेकिन इससे आपको ज्यादा परेशानी नही होनी चाहिए। आप को ठंड,सामान्य खांसी आदि हो सकते हैं। माचिस जलाते हुए भी सावधान रहें। थोड़े से सावधान रहने भर से आप खुद को काफी परेशानियों से बचा सकते हैं। अपने साथ एक हैण्ड सनीटीजेर रखें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएं। दिन आलस और आराम से भरा रहेगा। अगर आप कुछ स्पेशल करने की योजना नही भी बनाते तब भी आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा समय बिताकर इसे स्पेशल बना लेंगे। आज महत्वपूर्ण मुद्दों को भी एक तरफ रखकर जिन्दगी की छोटी छोटी खुशियों का मजा लें। आपको संतुष्टि और काफी आनंद महसूस होगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, अगर आप समय पर निर्णायक कार्रवाई करते है तभी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप समय बर्बाद करेंगे तो अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »