19 Apr 2024, 09:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 12 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 12:15AM | Updated Date: Jun 12 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता। अगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज इस बात की काफी संभावना है कि आपको काम से सम्बंधित तनाव झेलना पड़ेगा और इससे आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां जैसे माइग्रेन या अत्यधिक टेंशन का सामन अकारण पड़ सकता है। सबसे अच्छा उपाय दिन की शुरुआत एक्सरसाइज,योग या ध्यान से करना रहेगा इससे आप मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। तनाव को अपनी मानसिक शांति को भंग करने न दें फिर आपका दिन कहीं अधिक सफल होगा। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में , आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए ,इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »