कर्क दैनिक राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है।
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सामान्यत आप बहुत स्पष्ट सोचते हैं लेकिन आज अपनी समस्याओं और असुरक्षाओं के चलते तार्किक तरीके से नही सोच पायेंगे इसीलिए आज का दिन कोई नई परियोजना या किसी नए पार्टनर के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपसे आज गलत फैसले लिए जा सकते हैं। इसीलिए भविष्य की कोई भी योजना आज बनाना ठीक नही होगा। आज आराम करें।
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन रोमांस के लिए बहुत अच्छा है। आप किसी अन्तरंग योजना से किसी खर्चीली सरप्राइज से उन्हें खुश और चकित कर देने की योजना बना सकते हैं। आपको भी शायद बदले में उनसे कोई ऐसे ही सरप्राइज मिले। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है , इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ एकांत समय बिताने की योजना बनाएं। अगर परिवार बढाने के बारे में सोच रहें हैं तो यह सर्वोतम समय है।
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप चुस्त , विश्वसनीय , दृढ़ और सक्रिय हैं। ये गुण आपको किसी भी साक्षात्कार में आगे रखने में आपकी मदद करेंगे। आप आज अगर किसी भी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपनी शारीरिक भाषा पर ध्यान दे। आज का दिन सफेद रंग शुभ है और अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में यह रंग पहने। वित्तीय मामलों आज औसत रहेंगे। आज आप संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते है।