29 Mar 2024, 21:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 07 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी। आपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं। सुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत काफी अच्छी लग रही है। आज अपना मनपसंद खाना खाकर आनंद लें। शराब पीकर गाडी चलाने से बचें। कोई अप्रत्याशित तथा अचानक नुक्सान हो सकता है। आज कहीं यात्रा करना सुरक्षित नही होगा। विशेषकर,जो लोग इसी प्रकार के कामों या नौकरी में हैं,बहुत अधिक सावधान रहें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप भावुक और प्रेम से ओतप्रोत हैं। आप अपने साथी के साथ एक बहुत ही गहन संबंध अनुभव कर रहे है। आप दोनों एक दूसरे के साथ का आनंद लें। आज का दिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का दिन है। हर रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए उसे कुछ समय देना पड़ता है ताकि वो सही तरह से फले फुले। ऐसा न करने पर वह बहुत जल्द ही खत्म हो सकता है। अपने मित्रों और परिवार से भी मिले क्यों की उन्हें आप की जरूरत है।
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं! लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »