18 Apr 2024, 07:58:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 07 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:08AM | Updated Date: Jun 7 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अब फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने रूटीन को बदलने के बारे में सोच रहें हैं। लेकिन अच्छी तरह से सोचे बिन इसे न बदलें। आप भविष्य के बारे में सोचते हुए अपने वर्त्तमान को भुला देते हैं। इससे बचें। अपनी वर्तमान जीवनशैली में फिलहाल कोई बदलाव न करें,उस का मजा लें। अगर आप अकेले रह रहें हैं तो आपकी सेहत पूरी तरह आपके हाथों में हैǀ
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको यह बहुत अच्छे से समझ आ जाएगा कि आप क्या चाहते हैं और आपकी किसी भी सम्बन्ध से क्या अपेक्षाएं हैं। आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आपके लक्ष्य आपके पार्टनर के साथ मेल नही खाते लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी समझाने -मनाने की शक्ति बहुत अच्छी है इसीलिए आपको उसका प्रयोग करना चाहिए। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपनी आय और व्यय का संतुलन करना मुश्किल होगा। आज अपनी आय की वृद्धि के लिए एक दूसरी नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए भी ये सबसे अच्छा दिन है। आपको अपनी पसंद के हिसाब से कुछ कार्य मिल सकता है और यह अगले कुछ वर्षों में आपके प्राथमिक कार्य बनने की क्षमता रखता है। इस बीच आपको अपनी जीवन शैली को बनाए रखने के क्रम में कुछ खर्चो के साथ संतुलित रहना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »