19 Apr 2024, 23:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 05 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है। आपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे। आप नई उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे। अपनों को भी इनमे शामिल करें। आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थय तो पिछले कुछ समय से अच्छा है लेकिन मानसिक तनाव बढ़ रहा है ,आपको जल्दी से जल्दी इसका समाधान खोजना चाहिए। करियर सम्बन्धी कुछ बदलाव भी आपको करने चाहिए,नही तो इस सारे तनाव का आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। आप राहत के लिए कुछ तकनीक और व्यायाम अपना सकते हैं,स्वास्थ्यकर भोजन से भी काफी अंतर दिखेगा। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपका कोई नया दोस्त या परिचित बन सकता है। इससे आपको प्यार के गहरे अर्थ का पता चलेगा और आप सच्चे और बनावटी प्यार में अंतर समझ पायेंगे। इन सारी चीजों से आपको अपने लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने में भी मदद मिलेगी। आज मिलने वाले हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
जो लोग विलासिता के सामान के व्यवसायों में शामिल हैं , वे लोग आज बहुत लाभ में रहेंगे और साथ ही साथ जो लोग स्वरोजगार में हैं , वे भी अपनी दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और साथ ही साथ मन वांछित राशि की प्राप्ति कर सकते हैं। उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी सराहना करने में विफल रहते हैं, बस अपनी विशेषज्ञ कौशल से लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखने वालो के महत्व को आप स्वीकार करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »