29 Mar 2024, 03:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 04 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:04AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी। सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। आपको हालाँकि इस बात का अहसास भी नही है परन्तु आप थोड़े से घमंडी हो गए हैं इसीलिए दूसरों की आलोचना करने की बजाय आपको इस बात पर ध्यान दें अचहिये कि आपका व्यवहार कैसा हो रहा है ?आपको अपने अन्दर झाँकने के लिए यह बहुत सही समय है और आपको अपने आपको नजदीक से देखने और जांचने के लिए इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
विरोधाभासी ग्रहों की वजह से आज आप विपरीत दिशा में जा सकते है। आप एक निर्णायक निर्णय लेना चाहते है , लेकिन आप काफी सतर्क है और किसी भी तरह का असंतुलन नहीं चाहते। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपका प्यार का जीवन काफी दिलचस्प हो जाएगा। इन सब से आपको अपने साथी या अपने रिश्तो पर एक सबक मिलेगा , जो की आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
रोजगार और आय के नए अवसर आज आपको मिल सकते है। आपको आगे बढ़ने के काफी अवसर मिलेंगे जिसको लेकर आप समझ नहीं पाएंगे की कौन सा विकल्प आपके लिए अच्छा है , जिसे लेकर आप आगे बढ़ सकते है। आज परिवार और कार्य क्षेत्र में संतुलन बिठाना मुश्किल हो सकता है और आप अपने कार्य क्षेत्र को परिवार की तुलना में ज्यादा महत्व देंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »