25 Apr 2024, 01:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 30 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:06AM | Updated Date: May 30 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैं। आज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें। आपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है। अप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। हालाँकि कुछ अधिक सोचने के कारण आपको तनाव हो सकता है जिससे आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप इस बात पर ध्यान दें कि ऐसा किस कारण से हो रहा है,इससे आप तनाव से बच पायेंगे। आपको यह समझना होगा कि आपकी सेहत आपके अपने हाथों में है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपकी सुन्दरता आज हर किसी को सम्मोहित करेगी। आज आपके पास अपने पहले पार्टनर के पास जाकर उनकी खबर लेने का अच्छा मौका होगा लेकिन ध्यान रखें कि उनके पास वापस न लौटें। गए समय को जाने देना ही ठीक होता है। आपका कोई दोस्त आपसे अपनी लव लाइफ के बारे में मदद मांग सकता है लेकिन उसके चक्कर में पड़कर अपनी लव लाइफ को न भूलें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आप बहुत आत्मविश्वास महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है की आप अपनी अनिश्चितता को छुपाके रखे। भ्रम की अपनी भावनाओं को छुपाके रखे अन्यथा लोग आपकी क्षमता पर शक करेंगे और आप एक महत्वपूर्ण समझौते से हाथ धो सकते है। आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने की जरूरत है , ताकि आपका भाग्य ठीक और गतिमान रहे। आपको ये याद रखने की जरुरत है की आप में क्षमता है , लेकिन आप में विश्वास की कमी झलक रही है जिसे दूर करने की जरुरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »