28 Mar 2024, 22:42:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 10 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:11AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आजकल हर किसी की नजर में हैं। जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे। इनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं। यदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ। हालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सृजनात्मक शक्ति दिन –प्रतिदिन बढती ही जायेगी लेकिन इसके साथ-साथ आपका काम भी बढ़ता जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको अरोमा थेरेपी की साथ साथ मसाज करवाकर भी खुद को आराम देना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी और इससे आप अपने दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है , लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ ले और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बिताये।
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से लग्न के साथ कार्य कर रहे थे , इस मोड़ पर आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है, और इस तरह से आप अपनी शैली में मंच पर आगे की और शान से रुख कर सकते है। आपके काम की विशिष्टता आपको सम्मान दिलाएगी जब यह सबके सामने आएगी , हालांकि गोपनीयता बना कर रखना समय की मांग है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »