24 Apr 2024, 23:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पलटने वाली है इन 6 राशियों की किस्मत, मिलेंगे शुभ समाचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 9:26AM | Updated Date: Apr 7 2020 9:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष, सिंह, और धनु राशि : आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आप पर सबका ध्यान आएगा। लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे। यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है। गणेशजी आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। आप मानसिकरूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएँगे। फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।

वृष, कन्या और मकर राशि : आपकी सेहत बहुत अच्छी है लेकिन आपको इसी सेहतमंद अवस्था का मजा लेते रहने के लिए कुछ आधारभूत सावधानियां तो रखनी ही होंगी। समय पर कदम उठा लेने से आप बिमारियों से बचे रह सकते हैं। अब अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का समय है और उन सब अच्छे व्यायामों को शुरू करने का भी जिनके बारे में आप हमेशा से सोचते रहे हो लेकिन कभी उन्हें पूरे करने का उत्साह नही जुटा पाए हो। गणेशजी के आशीर्वाद से आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है। संतानो के लिए पूँजी-निवेश करेंगे।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि : दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नयी प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे । अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।नई योजना का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा अडो़स-पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएँ अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतनी आवश्यक है ऐसा गणेशजी सूचन करते हैं।

मिथुन, तुला और कुंभ राशि : खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »