29 Mar 2024, 14:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:14AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे। दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे। लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें। अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है। घर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जीवन में कई बार चीजें अपने हिसाब से होती हैं और जब कोई भी चीज अपने हाथ में न हो तो धीरज और शांति से इन्तजार करने के अलावा कोई रास्ता नही बचता। अगर आप बेचैनी तथा अधीरता दिखाएँगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। किसी हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। आराम करें और कोई अच्छा सा,खुश कर देने वाला संगीत सुनें,आपको काफी राहत महसूस होगीI। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति आपकी लव लाइफ के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर मजे करना न भूलें। आप जहां सोच भी नही सकते , ऐसी किसी जगह पर आपके लिए डेटिंग और सम्बन्ध बनाने का मौका मिल सकता है। इसीलिए आपको अब सभी से मिलने जुलने की जरुरत है। यह समय उस पिछले सम्बन्ध को भी आगे बढाने के लिए सही है जिसके बारे में आपके दिमाग में काफी संदेह थे। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
ये समय महान प्रभाव के लोगों के साथ वार्तालाप करने के लिए अति उत्तम है। आप इन लोगो से जितना संवाद बढ़ा पाये बढ़ाये , क्यों की एक बेहतर जगह तक पहुँचने के लिए या अपने वर्तमान स्थिति का उन्नयन करने के लिए ये बहुत जरुरी है। आप अभी काफी दुविधा में है की ये अवसर आपकी धन वृद्धि कर सकते है की नहीं या आप उन्हें पकड़ पाएँगे की नहीं , लेकिन आप उम्मीद का दामन न छोड़े और अपने मकसद के लिए प्रयास करना जारी रखे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »