18 Apr 2024, 23:37:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सूर्य ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, चमक जाएगी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:04AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रहों के राजा सू्र्य का राशि परिवर्तन होने वाला है। सूर्यदेव शनि की राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य 4 अप्रैल को 11 बजकर 53 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस गोचर को मीन संक्रांति भी कहा जा रहा है, इसी के साथ सूर्य के मीन राशि में आने से ही मलमास की शुरुआत भी हो चुकी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश दुनिया पर भी भारी असर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं अगले एक महीने किन राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि:

मेष राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। इस गोचर के कारण आप कोई भी कार्य करेंगे सभी आपकी मेहनत के अनुसार पूर्ण होंगे। विदेश जाने के पूरे योग बन रहे हैं। धन खर्च भी बढ़ सकता है और बीमारियों से भी सावधान रहें।

वृषभ राशि:

इस राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिये शुभ फलदायी है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक रूप से संपन्नता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिये सूर्य का गोचर 10वें भाव में हुआ है। इस गोचर से आपकी राशि वालों को कार्यक्षेत्र में संपन्नता और आय में वृद्धि करवाएगा। सरकारी नौकरी करने वालों को पद प्रतिष्ठा मिलेगी और सम्मान भी प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और तरक्की मिलेगी।

कर्क राशि:

सूर्य का गोचर आपकी राशि के 9वें भाव में हुआ है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी वहीं व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। इसके प्रभाव से आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। इस अवधि में आपको कोई उत्‍तम लाभ भी हो सकता है।

सिंह राशि:

सूर्य का गोचर इस राशि के 8वें भाव में हुआ है। इस दौरान आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है। छिपी हुई बातें सबके सामने आ सकती है। आपकी छवी खराब करने की कोशिश की जा सकती है इसलिये सतर्क रहें और विरोधियों से सावधान रहें।

कन्‍या राशि:

इस राशि में सूर्य का गोचर 7वें भाव में हुआ है। आने वाले एक महीने में आपके दांपत्य जीवन में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे और आपको जीवन में खुशियां भी मिलेंगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ विशेष प्रकार के उत्‍तरदायित्‍व संभालने पड़ सकते हैं।

तुला राशि:

सूर्य का गोचर आपकी राशि के 6वें भाव में हुआ है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सूर्य के प्रभाव से आपको सरकारी क्षेत्रों में अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:

सूर्य का गोचर आपकी राशि के 5वें भाव में हुआ हैं। जिसके परिणामस्वरूप आपको जल्द कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपने अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो बदल सकते हैं समय बहुत अच्छा है।

धनु राशि:

इस राशि में सूर्य का गोचर 4वें भाव में हुआ है। सूर्य के गोचर के कारण आपको नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र के मामले में यह गोचर आपके लिए शुभ हो सकता है। आपको अपने अधिकारियों से सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।

मकर राशि:

सूर्य का गोचर आपकी राशि के 3रे भाव में हुआ है। इस राशि के गोचर से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घेर सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी व मेहनत के अनुरूप फल भी प्राप्त होंगे। आप व्‍यापार में रिस्‍क ले सकते हैं और आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं।

कुंभ राशि:

सूर्य देव आपकी राशि के 2रे भाव में हुआ है। इस गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी व आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस वक्‍त आपको धन संचय के काम में सफलता मिलेगी। आपके पार्टनर के स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गड़बड़ आ सकती है।

मीन राशि:

सूर्य का गोचर आपके लग्न भाव में हुआ है। ये गोचर आपके लिये मिलाजुला साबित होगा। आपको इस दौरान स्वास्थ्य में गिरावट महसुस होगी व आपको इस वक्‍त किसी बात से तनाव हो सकता है और पार्टनर के साथ भी टकराव पैदा हो सकता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »