28 Mar 2024, 21:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 04 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:08AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें। उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
ग्रहों का संकेत है कि आज चिंता का विषय शारीरिक के बजाय मानसिक स्वास्थ्य रहेगा। अगर आप कुछ समय से अजीब सा व्यवहार कर रहे हैं तो यह सबसे उपयुक्त समय है कि आप किसी अच्छे विशेषज्ञ की मदद लें। अगर आप अब इस पर ध्यान नही देंगे तो समस्या गंभीर हो जायेगी। कुछ तनाव की भी भूमिका है जिससे आप असहाय महसूस कर रहे हैं,इसके लिए भी आपको विशेषज्ञ की ही मदद लेनी होगी। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप अचानक अपने भीतर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपको अपने रोमांटिक सम्बन्ध के मामले में भी अपनी अलग पहचान को समझने की जरुरत है। आपको यह समझ आने लगेगा कि मर्यादित सीमाओं से वास्तव में सम्बन्ध में और मर्यादा और सम्मान आता है। आप पहली बार अपने आप से ये सीमाएं लागू करने की सोचेंगे। इस बारे में आपकी सोच काफी स्पष्ट है कि आपको अपने रिश्ते में क्या नही चाहिए ?
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
अब आपके करियर में कितनी बाधाएं आती है , इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्यों की आप उन सब बाधाओं को पार कर जाएंगे जैसे की वो कभी थी ही नहीं। सफलता अब सहजता से आएगी , लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता , लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »