29 Mar 2024, 05:27:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 04 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:07AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे।  कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं।  लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नई शुरुआत करें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज रिएक्शन और एलर्जी हो सकती है। अगर आपको किसी विशेष खाने से एलर्जी है तो हो सकता है कि आपने अनजाने में वही खाना खा लिया हो। त्वचा में जलन की भी आशंका है। अगर संभव हो सके तो प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें। शाम तक आपकी सेहत में सुधार होगा। खूब अच्छी नींद भी लें और खूब एक्सरसाइज भी करें। भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो ,इसके लिए आपको अभी से प्रयास करके स्वास्थ्यकर आदतें डालनी चाहियें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने पार्टनर की किसी काम/ भाव –भंगिमा से आश्चर्यचकित रह जायेंगे। अगर आप अन्तरंग डिनर आदि पर जाते रहे हैं तो आज भी ऐसे ही एक मजेदार लेकिन पारिवारिक डिनर पर जा सकते हैं जिसमे सारे परिवार को एक साथ होने का मौका मिल सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो इस काम/ भाव –भंगिमा से आपको उनके बारे में नई बातें जाने और इसके आधार पर भविष्य का फैसला लेने में मदद मिलेगी। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपनी आर्थिक समस्याओ से निजात पाने के लिए एक व्यवहार्य समाधान मिल सकता है और उसे लागू करने के लिए उचित दिशा में आप पहला कदम उठायेंगे। पिछले कुछ समय से धन की समस्याओं ने आप की नाक में दम किया हुए था परन्तु अब आप काफी हद तक इस पर काबू पा पाएंगे हालाँकि ये कदम कुछ मुशिकल हो सकता है परन्तु अंत में आप सही निर्णय लेंगे जो की काफी हद तक आपकी आर्थिक समस्याओं से आपको मुक्ति दिलाएगा और आप आर्थिक समस्या से बाहर आ पायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »