28 Mar 2024, 19:28:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, 1 अगस्त तक वृष राशि में रहेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 1:20PM | Updated Date: Apr 3 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
जीवनसाथी से भी सुख और लाभ मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से भोग विलास बढ़ सकता है। आपको नियंत्रण भी रखना होगा। नहीं तो किसी प्रकार की शारीरिक समस्या भी हो सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन से समाज में आपको अच्छा स्थान मिल सकता है।
 
वृष
बिजनेस करने वालों के लिए भी समय शुभ है। शुक्र के उच्च राशि में आ जाने से आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें।
 
मिथुन
शारीरिक सुख और आपको आराम मिलेगा। इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा।  ज्यादा भोग विलास की आदत से आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। शुक्र के प्रभाव से संतान और जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। पैसों के मामलों में भी आप तनाव में रहेंगे।
 
कर्क
शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी लव लाइफ में सुखद बदलाव हो सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे। आपके रुके हुए काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं भी बनेंगी। इसके साथ ही आपको सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा।
 
सिंह
अधिकारी किसी बात पर नौकरीपेशा लोगों से नाराज हो सकते हैं। इसके बावजूद नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और उनका फायदा भी मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से आपके पारिवार में प्रॉपर्टी संबंधी फैसले हो सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
 
कन्या
शुक्र के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन दिनों में आपको नए मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में आपको मिल सकता है। इन दिनों में आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इन दिनों में कोई मांगलिक काम भी होने की संभावना बन रही है।
 
तुला
ऐसी स्थिति आपके लिए शुभ रहेगी। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में लिए भी समय शुभ रहेगा। इन दिनों में आपकी सेविंग बढ़ सकती है। इसके साथ ही खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। शुक्र का राशि बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
 
वृश्चिक
बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। दूर स्थान के लोगों से बातचीत और मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ मजबूत हो सकती है। शुक्र के राशि बदलने से आपका आकर्षक भी बढ़ सकता है। इन दिनों में आप कोई नया बिजनेस करने का भी मन बना सकते हैं।
 
धनु
इन दिनों में आपकी आमदनी कम हो सकती है। शुक्र के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने की संभावना है। इन दिनों में विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। शुक्र के कारण आपको कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
 
मकर
शुक्र का राशि बदलना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से आपका सम्मान बढ़ सकता है। शुक्र की स्थिति मजबूत होने से आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आपका सम्मान भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।
 
कुंभ
वृष राशि में शुक्र होने से आप प्रॉपर्टी संबंधी को बड़ा फैसला ले सकते हैं। अभी जिस मकान में रह रहे हैं वहां सजावट की सकते हैं या सुख सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपको कई मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। पारीवारिक सुख बढ़ेगा।
 
मीन
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने या बातचीत होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से भी इस दौरान मदद मिल सकती है। शुक्र के प्रभाव से आपके कुछ शौक पूरे हो सकते हैं। इन दिनों में शुक्र के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कोई काम भी उलझ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »