29 Mar 2024, 03:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश - किसे होगा लाभ, किसे होगा क्लेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:25PM | Updated Date: Apr 3 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।
वृष
वृष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में संतान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा। कला जगत से जुड़े व्यक्तियों को लाभ होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। पर्यटन करने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंध सफल होंगे। फ़ैशन इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों को लाभ होगा।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
तुला
तुला राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फ़ल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की संभावना है। धनहानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी।
धनु
धनु राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। दाम्पत्य सुख में अवरोध रहेगा। जीवनसाथी से अनबन होगी। यौन रोग के कारण कष्ट होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे।
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मन की अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। सम्पत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा।
मीन
मीन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »