18 Apr 2024, 19:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

02 अप्रैल से 30 अप्रैल की भविष्यवाणी, जानिए क्या कहती है आपकी शुभ किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 11:47AM | Updated Date: Apr 2 2020 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर
 
कार्यक्षेत्र, ऑफिस और व्यापार में प्रगति के लिए आपको कठोर परिश्रम करना होगा। आप प्रियजनों की इच्छाओं को पूरा करेंगे। दंपति के भीतर प्यार और समझ बढ़ती है। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। अधीनस्थों से विवाद की आशंका दूर होगी। कार्यस्थल में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, सभी कार्य बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं, व्यापार में अचानक आर्थिक धनलाभ होगा, आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसमे आपको सफलता मिलेगी।
 
वृषभ, तुला, धनु, कुंभ
 
स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा, कुछ दिनों में आप लोगों के रुके हुए कार्य वापस प्रगति पर आ जाएंगे। घर-परिवार में आपको माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान में वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाएं बना सकते हैं। उससे आपको अधिक फायदा होने की संभावना है। विदेश यात्रा हो सकती है। समस्त प्रकार की खुशियां को आने वाले दिनों में मिल सकती है। 
 
मेष, सिंह, मिथुन, मीन
 
सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इन राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाला है, इनके ऊपर महादेव अपनी विशेष कृपा दृष्टि बरसाने वाले हैं, साथी ही शनिदेव महाराज की कृपा से आपको धन के भंडार मिलेंगे, जिससे आप अपने सभी कर्ज आसानी से चुका पाएंगे, किसी महिला मित्र से आपका विवाह होने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, नौकरी में आने वाली बाधा का महादेव के शुभ योग से अंत होगा।
  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »