28 Mar 2024, 18:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज मंगल करेंगे धनु से मकर में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 6:43AM | Updated Date: Apr 1 2020 6:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि- यह राशि परिर्वतन शुभ साबित होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही नौकरी में प्रमोशन होने की भी संभावना है। पारिवारिक सुख का भी अनुभव करेंगे।

वृष राशि- यह राशि परिर्वतन सामान्य रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के इस गोचर के कारण आपके परिवार में किसी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है, इसलिए अपने परिवार का खास घ्यान रखें। यात्रा के लिहाज से यह परिर्वतन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि- यह राशि परिर्वतन अशुभ साबित हो सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण कई समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। स्वास्थय संबंधित परेशानियां भी इस समय आपको परेशान कर सकती हैं। लोगों से मधुर व्यवहार रखना होगा, नहीं तो परेशानियां और भी अधिक बढ़ जाएंगी।

कर्क राशि- यह राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। मंगल के गोचर के कारण आपको व्यापार में लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में इस समय समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों में झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक कलेश से दूर रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि- यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। मंगल के गोचर के कारण सिंह राशि के जातक अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वो समाप्त हो जाएगा। इस समय आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए।

कन्या राशि- यह राशि परिवर्तन अशुभ रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के इस गोचर के कारण आपकी ल़ड़ाईयां अधिक हो सकती हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। संतान को लेकर भी आप कुछ परेशान रह सकते हैं। संतान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि- यह राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आपको माता की स्वास्थय का विशेष ध्यान देना होगा। इस समय में आपको जमीन संबंधित लाभ हो सकते हैं। नौकरी में आपकी उच्च अधिकारियों से लड़ाई हो सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक राशि- यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने काम में बहुत मेहनत करेंगे। इस समय में आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। 

धनु राशि- यह परिर्वतन सामान्य रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपको धन- लाभ हो सकता है। परंतु इस समय पारिवारिक कलेश के कारण तनाव बढ़ सकता है। लव-लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह समय ठीक नहीं है।

मकर राशि- यह राशि परिर्वतन शुभ नहीं कहा जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। पारिवारिक जीवन पर भी इसका बूरा असर देखने को मिलेगा। व्यापारिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए इस समय सावधान रहें।

कुंभ राशि- यह राशि परिर्वतन अशुभ रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। स्वास्थय संबंधित समस्यां का भी सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन मैं भी समस्याएं आ सकती हैं। आर्थित हालात खराब हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्चा करें।

मीन राशि- यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस समय में आपको चारों तरफ से लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक हालात ठीक हो जाएंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »