19 Apr 2024, 15:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 01 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:14AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे और तैलीय तथा भारी खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आप काफी अल्कोहल भी ले सकते हैं। अधिक मात्रा में पानी पीयें। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले अपनी नींद पूरी कर लें। अगर आप अपना दृष्टिकोण सहज रखेंगे तो अच्छे दिखेंगे और अधिक उर्जावान रहेंगे। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप आजकल पहले से भी अधिक आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। आपको ऐसे आदमी भी संपर्क करेंगे जिन लोगों से आपको उम्मीद भी नही थी,इससे आपको काफी आश्चर्य होगा लेकिन उनके बारे में समय लेकर सोचें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या रहेगा ? समय के साथ साथ खुद ही उनका फैसला हो जाएगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों के कारण खुद को बांधे न रखें ,खुलकर जीयें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
ये समय महान प्रभाव के लोगों के साथ वार्तालाप करने के लिए अति उत्तम है। आप इन लोगो से जितना संवाद बढ़ा पाये बढ़ाये , क्यों की एक बेहतर जगह तक पहुँचने के लिए या अपने वर्तमान स्थिति का उन्नयन करने के लिए ये बहुत जरुरी है। आप अभी काफी दुविधा में है की ये अवसर आपकी धन वृद्धि कर सकते है की नहीं या आप उन्हें पकड़ पाएँगे की नहीं , लेकिन आप उम्मीद का दामन न छोड़े और अपने मकसद के लिए प्रयास करना जारी रखे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »