23 Apr 2024, 23:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अब बन रहा है शिव योग - इन छह राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:43PM | Updated Date: Mar 31 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृष
आपके लिए आज का दिन भाग्य की बेहतरी वाला साबित होगा। अपने निजी प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य चमकेगा और घूमने जाने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा और नई ऊर्जा के साथ आज के दिन को बिताएंगे। प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव रहने वाला है और अपने प्रिय के संग सुकून भरे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन 
आपकी राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप छाए रहेंगे।प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा दिन है।
कर्क 
आपके लिए आज का दिन बहुत खूबसूरत जीतने वाला है। जीवन साथी से प्रेम और आकर्षण के बढ़ोतरी होगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे लेकिन आप को सुकून देंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और काम के सिलसिले में भी समय अच्छा रहेगा।
सिंह 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा और कामों में विलंब होगा। आपकी मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय को मनाने में कोई कसर बाकी ना रखें। आपकी नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
कन्या 
कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के दौरान रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान को सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।
तुला 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू खर्च होंगे। परिवार में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके भाई बहनों को कोई दिक्कत हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन मान आपके लिए अनुकूल रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »