29 Mar 2024, 02:22:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 31 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:18AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें। ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है। अगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी उर्जान्वित महसूस हो रहे हैं। यह सब आपके नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित भोजन का परिणाम है,जिसका पालन आप लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इसे बनाये रखें। अगर संभव हो तो अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा लें। जो पेशे से स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं ,उनके लिए करियर में बहुत अच्छा समय है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं, इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्य क्षेत्र या करियर में परिवर्तन आने के संकेत हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज आपके अंतिम कदम उठाने की संभावना है। हो सकता है की आप अपना प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जो की आप लंबे समय से करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में, आपको कुछ जोखिम भी लेने पड़ सकते है , पर ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »