29 Mar 2024, 15:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गुरु का मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को रहना होगा सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन राशि
राशि से अष्टम भाव में इन ग्रहों की युति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें झगड़े विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। भागदौड़ पर भी खर्च होगा परिवार के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते रहें।
 कर्क राशि
राशि से सप्तमभाव में यह ग्रह युति दांपत्य जीवन में कड़वाहट ला सकती है, शादी विवाह संबंधी वार्ता में भी कुछ विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें दैनिक व्यापार में लाभ की उम्मीद बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना बेहतर रहेगा।
 तुला राशि
राशि से चतुर्थभाव में यह गोचर मिलाजुला फल देगा पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति बढ़ सकती है। झगड़े विवाद से बचें, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान चोरी होने से बचाएं। अत्यधिक भागदौड़ के बावजूद मकान एवं वाहन के क्रय का योग, लाभ उठाएं। 
कुंभ राशि
राशि से व्ययभाव में बना हुआ यह योग अच्छा नहीं कहा जा सकता, अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटना से बचें। जहांतक हो सके कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। गोचर अत्यधिक सावधानी बरतने की तरफ संकेत कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »