28 Mar 2024, 20:35:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 29 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:13AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पहचान और इज्जत भी मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी,ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी। वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है। सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे। आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको स्वास्थ्यकर आदतें अपनाना थोडा मुश्किल लग रहा है। हो सकता है कि आपका जिद्दी और अड़ियल स्वभाव ही इसका कारण हो और आपको आगे बढ़ने से रोक रहा हो। सबसे अधिक महत्व अपनी सेहत को दें। हर रोज रात से पहले आराम करने ,सुबह उठकर जिम जाने और संतुलित भोजन ही करने की आदत पर अड़ जाएँ तो आपकी सेहत में बहुत लाभ हो सकता है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप आज मिलने वाले हर आदमी के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे लेकिन इसका अर्थ यह बिलकुल नही है कि उनमें से हरेक आपके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित हो सकता है। पहली नजर के आकर्षण को प्यार कहना काफी जल्दबाजी होगी। एक कदम पीछे हटें और यह देखने और सोचने की कोशिश करें कि अगर आप इस आदमी के साथ जिंदगी बिताएंगे तो अब स्थिति क्या है और भविष्य में इस सम्बन्ध में क्या होने की संभावना है ?
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
अगर आप अपने कार्यक्षेत्र या अपने आर्थिक लक्ष्यों के लिए किसी पारंगत व्यक्ति या अपने निकट जानने वाले व्यक्ति से परामर्श लेते है तो ये सुझाव आपको काफी लाभ दे सकता है। आज का दिन इंजीनियरों और कंप्यूटर में प्रवीण व्यक्तियों के लिए काफी अछा रहेगा। आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है या उसी नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत भी आपको मिल सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »