29 Mar 2024, 05:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 27 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:14AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं।  अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं।  एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपने बहुत मेहनत से अपना डाइट कार्यक्रम तैयार किया है और उस पर चल रहे हैं।किसी क्षणिक लालच में पड़कर उस सारे अच्छे काम को व्यर्थ न करें।आपका कोई दोस्त या सहकर्मी आपको इसके लिए उकसा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने ऐसा किया तो आपको अगली सुबह कैसा महसूस होगा ?आज आपके सामने ऐसे कई मौके आयेंगे।अगर आप असफल हुए तो आपकी मूल्यवान उर्जा व्यर्थ हो जायेगी।
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं।
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »