25 Apr 2024, 00:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 24 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:23AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा। आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी शारीरिक सेहत तो बिलकुल ठीक है लेकिन आप मानसिक तनाव की वजह से काफी थकान और आलस सा महसूस कर रहे हैं।आप आज ऐसे किसी भी काम में भाग नही लेना चाहते जिससे आपको तनाव हो .इसकी बजाय आज आप बाहर बैठकर धूप या हवा खाना चाहते हैं।आराम से दिन बिताएं।खूब पानी पीयें और कल सुबह तरोताजा उठने के लिए पर्याप्त नींद लें।
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है की सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन क्रियान्वयन से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढे। जो आप सोच रहे है वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा , जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे।
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आपको विभिन्न भूमिकाओं का क्रियान्वन करना पड सकता है इसलिए दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करे। वे सफलता के रास्ते पर आपको एक मजबूत समर्थन दे सकते हैं। छात्रों के लिए ये एक अच्छा दिन हो सकता है और उन्हें एक प्रतिष्ठित संस्थान से डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त हो सकती है। इन स्थितियों की वजह से उच्च भुगतान नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »