28 Mar 2024, 14:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 24 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात की काफी संभावना है कि आप बुखार की चपेट में आने वाले हैं,वायरल बुखार भी हो सकता है लेकिन समय से सावधान हो जाना ही उपयुक्त होगा। एलर्जी और वायरल संक्रमणों से सावधान रहें हालंकि ऐसा करना मुश्किल होगा। बचने का एकमात्र उपाय आराम है। पूरा आराम करें। दरअसल आपकी सबसे बड़ी चुनौती अब काम के साथ साथ अपनी सेहत को भी संतुलित रखना है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने रोमांटिक सम्बन्ध को अधिक समय नही दे पायेंगे क्योंकि आप दुसरे पारिवारिक संबंधों में व्यस्त रहेंगे। आपके मात पिता या बच्चे आपसे आपका काफी समय मांगेंगे लेकिन अगर आप इन सब जिम्मेदारियों में अपने पार्टनर को भी शामिल कर लेंगे तो रोमांस के लिए भी मौका निकल ही आएगा। इससे आपके सम्बन्ध को एक नई ताजगी मिलेगी।
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
पिछले कुछ दिनों से अलग अलग दिशाओं में आपका मन भाग रहा है और निर्णायक निर्णय लेने में आप असमर्थ रहे है। बहरहाल, आज आपको दृष्टि की एक दुर्लभ स्पष्टता का अनुभव होगा और आप अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपको किसी से अच्छी करियर सलाह मिलने की भी संभावना है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क में आने की संभावना है जो आपके भविष्य के करियर के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »