26 Apr 2024, 05:22:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 23 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:11AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं। आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं। इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा। आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज चिडचिडे और बीमार से महसूस कर रहें हैं ,ऐसा आपकी पेट की तकलीफों के कारण है लेकिन आपको यह तो समझना ही होगा कि बिना सोचे समझे कुछ भी खाना ही आपकी सब शारीरिक समस्याओं की जड़ है जिससे बाद में मानसिक तनाव जन्म लेता है। आपको अपनी डाइट पर नियंत्रण करन होगा। आपको शायद ऐसा कर पाना काफी मुश्किल लगेगा। अपने किसी दोस्त को अपने साथ अपने इस कार्यक्रम में शामिल कर लें ,उसकी मदद से आपको आसानी होगी। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ? इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप समय के महत्व को जानते हैं और आप आज एक लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। आप सही रास्ते पर हैं। कड़ी मेहनत करे , सफलता आप से दूर नहीं है। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर है और इसलिए आप व्यापार और शेयरों में कुछ जोखिम ले सकते हैं। आय के नए अवसर आज दिखाई दे सकते हैं। आगे जाने से पहले अपने शुभचिंतकों से परामर्श करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »